वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी
26-May-2024 05:49 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मोतिहारी में अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा ब्रह्मस्थान की है।
अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुरेश सहनी की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का बेटा विशाल सहनी बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका विवाद विक्रम सहनी से हो गया था। विक्रम सहनी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
उसके बाद मामला शांत हो गया था। रविवार को अचानक चार पांच बाइक पर सवार हो कर आठ से दस की संख्या में अपने साथियों को साळ लेकर विक्रम आया और आने के साथ ही फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक गोली सीमा देवी को जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश की बाइक मौके पर ही छूट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद किया है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर सदर एएसपी शिखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।