Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती
16-Apr-2024 08:54 AM
By RAKESH KUMAR
ARA : बड़ी खबर बिहार के भोजपुर से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला। इस दौरान अंधाधुंध हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। गोली लगने से बेटे की मौत हो गई है जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आरा के सहार थानाक्षेत्र के पेरहाप गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात पिता-पुत्र अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी हथियारों से लैस बदमाश वहां पहुंचे और पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला। गोली लगने के बाद घायल पिता और पुत्र को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान बेटे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी पिता का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल में ही कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थानाक्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी कमलेश राय का 20 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है। जबकि जख्मी पिता 50 वर्षीय कमलेश राय खुद हैं। घायल कमलेश राय व्यवसायी हैं और प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते हैं।
बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ दबंगों की उनकी संपत्ति पर बुरी नजर थी और वे उनकी संपत्ति को हड़पना चाहते थे। घायल कमलेश राय ने कहा कि उन्हीं लोगों ने गोलीबारी की है और उनके बेटे की हत्या कर दी है। डॉक्टरों ने कमलेश राय की हालत भी नाजुक बताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।