Reliance Industries Limited: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस कंपनी के बनाए गए डायरेक्टर Bihar Politics: बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत Bihar Politics: : बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत BIHAR CRIME :कलयुगी साले ने चाक़ू से गोदकर जीजा को मौत के घाट उतारा, परिजनों में मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस Road Accident in Bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप Bihar Teacher: BPSC TRE 3.0 पास अभ्यर्थी कर लें तैयारी, इस डेट में होगी ज्वाइनिंग, साथ रखना होगा यह डॉक्यूमेंट Bihar Government : CM नीतीश कुमार के लिए खरीदी जा रही नई गाड़ी, बम,गोली और गैस अटैक भी होगा फेल; इन्हें भी मिलेगा फायदा Bihar Electricity Bill : बिहार में सस्ती हुई बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; वापस होंगे पहले से लिए गए पैसे Bihar Land News : दाखिल -खारिज का आवेदन अटकाना CO और RO को पड़ गया महंगा, अब खुद के जेब से भरने होंगे रुपए INDIAN RAILWAY : दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों का रूट बदला,अब इस जगह भी होगा स्टॉपेज
30-Jul-2024 09:20 AM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां देर रात अपराधियों ने सुगौली के सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश वर्णवाल के घर में जमकर तांडव मचाया। देर रात करीब दो बजे सात डकैतों ने घर में घुसकर डकैती का वारदात को अंजाम दिया है।
डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार वालों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। डकैतों ने तीन लोगों को चाकू से बुरी तरह गोद डाला है। घायलों में ओमप्रकाश वर्णवाल, अन्नी वर्णवाल और लखन वर्णवाल शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज रहमानिया में चल रहा है।
इस दौरान परिवार के लोगों ने एक डकैत को पकड़कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम छानबीन कर रही है। पुलिस ने गिरफ्त में आए डकैत को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पीड़ित ओम प्रकाश वर्णवाल की बेटी शिब्बू ने बताया कि घर के बाहर पीछे की दीवार पर बाहर से बांस रखकर सभी डकैत उपर चढ़कर खिड़की के सहारे घर घुसे थे। इस घटना को अंजाम देने में कुल सात लोग थे। जिसमें एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पूरे मामले पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पकडाया गया एक हमलावर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गांव बरपुरवा निवासी अकबर अली का पुत्र शाहीद आलम है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। फिल्हाल पुलिस पूछताछ चल रही है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम