Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह
24-Jun-2024 09:14 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का जहां अपराधियों ने फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने देर शाम कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज के पास लोहिया नगर फ्लाई ओवर की है।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड 38 निवासी ओमप्रकाश दास के 32 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक राजोरा में कपड़ा दुकान चलाता था। दुकान बंद करके घर अशोक नगर पोखरिया लौट रहा था। तभी पीछा कर रहे अपराधियों ने आयुर्वैदिक कॉलेज के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि घटना से कुछ ही दूरी पर नगर थाना और मुफ्फसिल थाना और डीएम आवास सहित एसपी आवास भी है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।