Builder Arrest: पटना का कुख्यात-फॉड बिल्डर...टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बिल्डर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 25 केस Bihar Crime News: बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, डेढ़ दर्जन लड़कियों के साथ कई लड़कों को पुलिस ने पकड़ा छातापुर में पैनोरमा ग्रुप का नया प्रोजेक्ट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'बंधन पैनोरमा होटल' का भूमि पूजन Success Story: इंजीनियर का बेटा बना IAS अधिकारी, दो बार असफलता के बाद भी नहीं टूटे हौसले, तीसरी बार UPSC में मिली सफलता Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया Bihar Crime News: ई-रिक्शा चालक की हत्या से हड़कंप, जांच के बाद हैरान रह गई पुलिस Bihar Education News: शिक्षकों के वेतन को लेकर शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने क्या कहा ? चिट्ठी पढ़वाने लगे..... Caste census: जिस जातिगत जनगणना का पंडित नेहरू और राजीव गाँधी ने किया था विरोध, अब राहुल क्यों दे रहे हैं जाति पर ज़ोर? Bihar Mausam Update: अभी-अभी बिहार के इन चार जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना, कौन-कौन जिले हैं शामिल... West Bengal: शौचालय की दीवार पर चिपका दिया पाकिस्तानी झंडा, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस
08-Jan-2024 06:57 AM
By First Bihar
PATNA : नए साल में बिहार के लोगों को ठंडी के प्रचंड रूप का सामना करना पड़ रहा है। बारिश हो जाने के बाद कई इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल कुछ दिनों के लिए बारिश से राहत है, लेकिन कुहासे और ठंडी से फिलहाल राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है। जबकि आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का आसार है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेषभाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है, आज की तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 20 से 22°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
इसके साथ ही पटना और आसपास के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गयी। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, आइएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी शैलेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक सतह से एक किलोमीटर के दायरे में हवा में जल वाष्प ठहर गयी है। इससे कोहरा स्थायी तौर पर छाया हुआ है। हवा की गति न के बराबर बिल्कुल शांत अवस्था में है। इसलिए कोहरा छंट नहीं पा रहा है। इसलिए दिन में कोहरा लंबे समय तक टिका हुआ है।