ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: स्कूल से बिना सूचना निकले तीन छात्र नहर में डूबे, तीनों की मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: स्कूल से बिना सूचना निकले तीन छात्र नहर में डूबे, तीनों की मौत Bihar Politics: बिहार के वे नेता जो CM कुर्सी पर टिक नहीं पाए ज्यादा दिन, जानिए… किनका कार्यकाल रहा सबसे छोटा Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Job Fraud: नौकरी का झासा देकर बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनी ने की ठगी, पुलिस ने गिरोह को दबोचा PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन

बिहार: मैरिज हॉल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया सील

बिहार: मैरिज हॉल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया सील

13-Jun-2023 09:50 PM

By RANJAN

SASARAM: बिहार के सासाराम में मैरिज हॉल के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी जहां से एक लड़का और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। जिसके बाद मैरिज हॉल के मालिक पर केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने शगुन मैरिज हॉल को सील कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य मैरिज हॉल मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


दरअसल बिहार के सासाराम के दावथ थाना क्षेत्र इलाके के मलियाबाग में शगुन मैरिज हॉल है। जिस पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मैरिज हॉल से एक लड़का और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी यहां पर गैरकानूनी काम होता है। मामला 6 अक्टूबर का है जब पुलिस ने यहां छापेमारी की थी। 


जिसके बाद शगुन मैरिज हॉल के मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में आज कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने मैरिज हॉल को आज पूरी तरह सील कर दिया है। सासाराम के अंचलाधिकारी नवल कांत की माने तो एसडीओ व डीएसपी के आदेश पर मैरिज हॉल को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सील किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मैरिज हॉल के संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।