शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
17-May-2024 02:09 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान एक दलित शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश है और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल बांध के पास की है।
मृतक की पहचान पिलखी गजपति पंचायत के जुराबन पट्टी निवासी 45 वर्षीय शिवजी राम के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवजी राम गुरुवार की शाम मवेशियों का चारा लाने के लिए निकले थे। जिसके बाद वह वापस घर नही लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कही पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर लोगों की नजर उनके शव पर पड़ी।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है।