ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण

बिहार के अरविंद की सूडान में हत्या, अरबी भाषा नहीं आने पर बदमाशों ने मारी गोली, अब शव भेजने में आनाकानी कर रही कंपनी

बिहार के अरविंद की सूडान में हत्या, अरबी भाषा नहीं आने पर बदमाशों ने मारी गोली, अब शव भेजने में आनाकानी कर रही कंपनी

06-Jul-2023 05:26 PM

By First Bihar

SIWAN: पैसे कमाने के चक्कर में अपना देश छोड़कर दूसरे देश जाने वाले युवा आए दिन मुसीबतों के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अधिक पैसे कमाने सूडान गए युवक की बदमाशों ने सिर्फ इसलिए गोली मारकर जान ले ली कि उसे अरबी भाषा नहीं आती थी। इस घटना के बाद मृतक क परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


दारौंदा थाना क्षेत्र स्थित कौथुवा सारंगपुर गांव निवासी बच्चा शाह का बेटा अरविंद शाह अधिक पैसे कमाने की लालच में करीब 6 महीना पहले सूडान गया था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी 6 महीने की एक बेटी भी है। बेटी के जन्म के बाद ही वह सूडान के लिए कूच कर गया था। बीते मंगलवार को वहां कुछ बदमाशों ने अरविंद से पूछा कि उसे अरबी आती है या नहीं। अरविंद ने जवाब दिया कि उसे अरबी नहीं आती है, जिसपर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


आनन-फानन में अरविंद को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद के साथ सूडान में काम करने वाले सहकर्मियों ने उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। वीडियो कॉल पर ही अरविंद के शव की शिनाख्त कराई गई। अरविंद जिस कंपनी में काम करता था वह शव भेजने में आनाकानी कर रही है और शव को सूडान में ही दफन करने को कह रही है। पीड़ित परिवार ने अरविंद के शव भारत लाने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।