ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्‍ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द

मातम में बदली खुशियां: बहन के छेका के लिए कपड़ा खरीदने निकला था भाई, तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका

मातम में बदली खुशियां: बहन के छेका के लिए कपड़ा खरीदने निकला था भाई, तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका

17-Mar-2024 03:40 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर के आरा में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घर के इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद उनके बेटे के शव को तालाब में फेंक दिया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के खनगांव की है।


जानकारी के अनुसार, चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी पप्पू रवानी का 17 वर्षीय बेटा गोलू कुमार है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था। गोलू की बहन की शादी तय हो गई थी और रविवार को उसका छेका जाने वाला था। गोलू रविवार की सुबह घर से करीब दस बजे यह बोलकर निकला था कि वह कपड़ा खरीदने जा रहा है। 


गोलू के लौटने में देर हुई तो उसकी मां ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह एक टेलर बालू गिराकर वापस आ जाएगा लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। उसके कुछ ही देर बाद किसी ने फोन कर परिवार वालों को खबर दी कि गोलू लोदीपुर गांव स्थित पोखरे के पास बेहोश पड़ा है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तो गोलू को मृत पाया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।