बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
07-Mar-2024 04:44 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फंदे से झुलता मिला है।वहीं मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरेलू विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिरचैया गांव की है।
मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना मिरचैया गांव निवासी चंदन कुमार पांडेय की पत्नी 27 वर्षीय निकी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साल 2020 में निकी की शादी चंदन के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद निकी ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन बाद में घरेलू विवाद होने लगा और इसको लेकर ससुराल वाले अक्सर निकी के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है।
निकी की मौत की खबर मिलने के बाद मायके वाले उसके घर पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था। निकी के कमरे का गेट खुला हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखा में फंदे से लटक रहा था। मायके वालों ने निकी के पति और सास-ससुर पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और फरार ससुराल वालों को तलाश कर रही है।