BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित
11-Feb-2024 11:34 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई के मलयपुर पुलिस ने अमन हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने गांव के एक युवक के साथ मिलकर अपने ही जीजा अमन को मौत के घाट उतार दिया था हालांकि इस घटना में और भी लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मो. रियाज मियां उर्फ मो. आशिक खलीफा और मृतक की पूर्व पत्नी के भाई रामप्रवेश कुमार उर्फ सुरज राम को नगर थाना क्षेत्र के सतगामा इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अमन की हत्या प्रतिशोध लेने के लिए की गई थी। डेढ़ साल पहले मुख्य आरोपी की बहन ने जमुई के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। यह रिश्ता समाज के नजरों मे महज छह महीने तक चला। लड़की के परिजनों ने इस दौरान लड़की की शादी कही और कर दी। इधर मृतक अमन शादी के बाद भी लड़की से मिल रहा था। गिरफ्तार आरोपी रामप्रवेश मृतक का साला ने पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व अमन उसकी बहन से शादी कर लिया। इस शादी को अमन के घरवाले स्वीकार नहीं कर रहे थे।
विवश होकर उसकी बहन की दूसरी शादी कर दी गई। इसके बावजूद अमन उसकी बहन को छोड़ नहीं रहा था। शादी के बाद जब भी उसकी बहन अपने घर सतगामा आती अमन उससे मिलने पहुंच जाता था, जो परिजनों को पसंद नही था। इसी बीच के मकर संक्रांति से पहले अमन का एक्सीडेंट हो गया। मामले को सुलझाने की बात कहकर रियाज ने एक लाख रुपए की मांग की। अमन के परिजनों द्वारा सात-आठ हजार रुपए रियाज को देकर मामला सुलझा लेने की बात कही गई लेकिन इतने कम पैसे से रियाज खुश नहीं था। तभी रामप्रवेश और रियाज की मुलाकात हुई, दोनों ने अमन से बदला लेना था।
दोनों ने प्लानिंग के तहत बीते 4 फरवरी को अमन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने लावारिस स्थिति में पतनेश्वर चौक से अमन के टोटो को बरामद किया था। अमन के लापता होने की सूचना उसके भाई सुमन ने 5 फरवरी को मलयपुर थाना में आवेदन देकर भाई को बरामद करने की गुहार लगाई थी। 6 फरवरी को खैरमा स्थित निमिया घाट से सिरकटा शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान अमन के भाई ने की थी। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।