Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल
30-May-2024 11:37 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग की घटना आम हो गई है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भांजे को गोली लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है।
घायल युवक की पहचान समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव निवासी सुनील कुमार का बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बारात सही समय पर दुल्हन के दरवाजे पर लग गई थी। जयमाला की रस्म चल रही थी।
वहां मौजूद दूल्हे के भांजे प्रिंस कुमार के पास गी एक लड़का हथियार लेकर बैठा था। जयमाला के दौरान उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद प्रिंस कुमार को पैर में गोली जा लगी। गोली लगते ही प्रिंस बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने प्रिंस को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बीरपुर थाने के पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।