ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बाघ का कहर: 65 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा चबा गया बाघ, परिजनों को मिला सिर्फ पैर का हिस्सा BIHAR ELECTION : लालू यादव की चादरपोशी से गरमाई बिहार की सियासत, जदयू-भाजपा ने लगाया यह आरोप Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों का एलान, JDU के बाद अब BJP ने भी इस सीट से कैंडिडेट की घोषणा की Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों का एलान, JDU के बाद अब BJP ने भी इस सीट से कैंडिडेट की घोषणा की Teacher Vaccancy: शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा ! 1180 पोस्ट पर आई वैकेंसी, बिना एग्जाम मिलेगा जॉब; जानिए तरीका MURDER IN LOVE AFFAIR : इश्क का खौफनाक अंजाम ! 6 दिन से लापता प्रेमी-प्रेमिका का 6 टुकड़ों में मिला शव, दोस्त भी हुआ गायब Life Style: डायबिटीज में कौन सी शुगर सही? जानें.. ब्राउन शुगर, व्हाइट शुगर और अन्य विकल्पों की सच्चाई Life Style: डायबिटीज में कौन सी शुगर सही? जानें.. ब्राउन शुगर, व्हाइट शुगर और अन्य विकल्पों की सच्चाई Ration Card New Rules: बदल गए राशन कार्ड के नियम, अब इन लोगों को मिलेगा विशेष लाभ; पढ़ लें... पूरी खबर Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत में इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम, जानें... पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

बिहार: जयमाला के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, लड़की वालों ने बना लिया बंधक

बिहार: जयमाला के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, लड़की वालों ने बना लिया बंधक

11-Jun-2022 07:30 PM

By

MOTIHARI: मोतिहारी में एक दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे की इस करतूत से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को बंधक बना लिया। इस दौरान दूल्हा मौका पाकर बारात से भाग खड़ा हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया है, सभी के मोबाइल भी बंद हैं। घटना जिले के गायत्री नगर की है।


जानकारी के मुताबिक बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित बेलनवा गांव निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश की शादी मोतिहारी के गायत्री नगर निवासी ओम पांडेय की बेटी से 6 महीने पहले तय हुई थी। 10 जून को बारात सज धजकर लड़की के घर पहुंच गई। डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म पूरी हुई। वर-वधू जयमाला के स्टेज पर खड़े थे। इसी दौरान दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात में बवाल मच गया।


गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता, चाचा, फूफा समेत परिवार के दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हा मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो लड़के का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले तो वह शादी के लिए तैयार हो गया लेकिन ऐन वक्त पर उसे अपनी प्रेमिका की याद आ गई और उसने शादी से इनकार कर दिया।


लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के लिए दहेज के तौर पर लड़के वालों को 12 लाख रुपए दिए गए हैं। इसके साथ ही शादी की तैयारी में 7 से 8 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि अबतक इस शादी में जितना पैसा खर्च हुआ है वह लड़के वालों को लौटाना होगा। इधर, लड़के वाले पैसे के बदले लड़की के परिजनों को जमीन देने के लिए तैयार हैं। जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद ही बंधक बने लोगों को छोड़े जाने की बात कही जा रही है।


लोगों का बताना है कि शादी 6 महीने पहले तय हुई थी। शादी से पहले सगाई की रस्म भी हुई थी। लड़के और लड़की ने एक दूसरे को देखा भी था। बावजूद इसके ऐन वक्त पर लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। हालांकि पुलिस ने दूल्हे के परिजनों को बंधक बनाए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि शादी टूटने के बाद दोनों परिवार के लोग समझौता कर रहे हैं। दोनों पक्ष के लोगों को कहना है कि शादी नहीं करनी है।