Bihar Politics: बिहार के वे नेता जो CM कुर्सी पर टिक नहीं पाए ज्यादा दिन, जानिए… किनका कार्यकाल रहा सबसे छोटा Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Job Fraud: नौकरी का झासा देकर बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनी ने की ठगी, पुलिस ने गिरोह को दबोचा PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब..
08-Jun-2023 01:06 PM
By First Bihar
ARA: भोजपुर में घोड़ी चढ़ने से पहले ही एक दूल्हा हवालात पहुंच गया। तिलक समारोह के दौरान दूल्हे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मां को गोली लग गई थी। गोली लगने से घायल हुई दूल्हे की बुजुर्ग मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मांग की हत्या के आरोप में पुलिस ने गोली चलाने वाले दूल्हे के अरेस्ट कर लिया है। मामला संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का है।
दरअसल, डिहरी गांव निवासी बजरंगी सिंह की शादी होने वाली थी। मंगलवार को उसका तिलक था। तिलक की रस्म खत्म होने के बाद दूल्हा बनने वाले बजरंगी सिंह ने शादी की खुशी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हर्ष फायरिंग की इस घटना में दूल्हे की मां की पेट में गोली जाकर लग गई थी। गोली लगने के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे थे। खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था। पटना जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी है कि महिला के बेटे द्वारा ही अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की गई थी।