Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे
27-Aug-2023 01:27 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शनिवार की देर रात एक शॉर्ट सर्किट से एक घर में रखा फ्रिज अचानक विस्फोट कर गया। इस हादस में भाभी और ननद जिंदा जलकर खाक गईं। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव की है।
दरअसल, शनिवार की रात करीब एक बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जब तक कुछ समझ पाते ननद और भाभी दोनों की जान चली गई थी। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी माहौल है। जानकारी के अनुसार महज तीन महीने पहले ही रीता की शादी नीरज के साथ हुई थी। शादी के तीन महीने बीतने के साथ ही यह रीता इस दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार घर में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फ्रिज ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक महिला और एक लड़की की जान चली गई है। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।