T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज
03-Dec-2021 05:12 PM
By SAURABH
SITAMARHI: 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीतामढ़ी में आज ही के दिन अपराधियों ने एक दिव्यांग को गोलियों से भून डाला। बेखौफ अपराधियों ने बेजुबान दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
दिव्यांग की हत्या की यह वारदात सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली में हुई है। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव निवासी दिव्यांग कैलाश राम के रूप में की गयी है। कैलाश को बोलने में तकलीफ थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैलाश जब मंदिर में पूजा करने के बाद अपने घर लौट रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने गोलियों से उसे भून दिया।
गोली मारने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। दिव्यांग कैलाश राम की हत्या क्यों की गयी इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव और घर में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में सदर डीएसपी रामा कांत उपाध्याय ने बताया कि हत्या की वारदात की जांच की जा रही है आखिर बेजुबान दिव्यांग की हत्या क्यों और किसने की है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।