Hindi News / news / बिहार: छोटे ने बड़े भाई की बेरहमी से ले ली जान, मामूली बात...

बिहार: छोटे ने बड़े भाई की बेरहमी से ले ली जान, मामूली बात को लेकर वारदात को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jul 27, 2024, 5:31:01 PM

बिहार: छोटे ने बड़े भाई की बेरहमी से ले ली जान, मामूली बात को लेकर वारदात को दिया अंजाम

- फ़ोटो

SASARAM: रोहतास के सासाराम में आपसी विवाद को लेकर भाई ने ही भाई की जान ले ली। मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते एक भाई ने दूसरे भाई पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना कछवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 की है।


मृतक की पहचान वार्ड नंबर 9 के रहने वाले राजेश राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल राम ने अपने ही बड़े भाई राजेश राम के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान राजेश राम की मौत हो गई। दोनों ने खेती करने के लिए एक जमीन पट्टे पर लिए थे। जिसमें धान का बिचड़ा डाला गया था। इस धान के बिचड़े को लेकर ही दोनों भाइयों में विवाद हुआ।


विवाद बढ़ गया और अनिल राम ने अपने ही बड़े भाई राजेश राम पर ईंट पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें राजेश राम की मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी भाई फरार है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।