ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

बिहार : BJP विधायक ने प्रेमी जोड़े का कराया निकाह, घर से भाग गए थे लड़का और लड़की

बिहार : BJP विधायक ने प्रेमी जोड़े का कराया निकाह, घर से भाग गए थे लड़का और लड़की

25-Jan-2022 08:14 AM

By

BETTIAH : बेतिया जिले से प्रेमी जोड़े के घर से भागने और फिर उनके निकाह की एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। योगापट्टी प्रखंड के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े का निकाह बीजेपी विधायक और गांव वालों ने मिलकर करा दिया। दरअसल, यह प्रेमी जोड़ा 10 दिन पहले घर से फरार हो गया था। इनके घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे लेकिन आखिरकार विधायक और गांव वालों की पहल पर दोनों का निकाह स्थानीय मस्जिद में करा दिया गया। 


इस निकाह को कराने में बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने खास भूमिका निभाई। वह खुद मस्जिद में निकाह के दौरान मौजूद रहे। योगापट्टी प्रखंड के दरवलिया पंचायत के चोरही गांव में रविवार की रात प्रेमी युगल का निकाह पूरे गांव और विधायक के सामने स्थानीय मस्जिद में पढ़ाया गया। इस मौके पर लड़की के परिजन तो शामिल हुए लेकिन लड़के के घरवाले नहीं आये। 


लड़के के परिजनों ने इस आयोजन में शामिल होने से साफ मना कर दिया। निकाह के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर घर चला गया। बताया जाता है कि दरवलिया पंचायत के चोरही निवासी शहाबुन खातून को शिकारपुर थाना के पचमवा गांव निवासी मुस्तफा अंसारी से प्यार हो गया था। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। परिवार वाले नहीं माने तो घर से भाग गए। 


10 दिनों तक फरार रहने के बाद शनिवार को यह दोनों पकड़े गए तो मामला पंचायत तक पहुंचा। रविवार को पूरे दिन दोनों को लेकर पंचायती हुई। ग्रामीणों के मुताबिक जब लड़का पक्ष के परिजनों को यह बात बतायी गई और उन्हें बुलाया गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कहा कि लडके ने जो गलती की वही भुगते यहां से कोई नहीं जाएगा। इसके बाद रात में दोनों का निकाह पढ़ा दिया गया। 


लड़की पक्ष के परिजनों ने बताया कि जब पूरी जानकारी देने के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने यहां आने से इंकार कर दिया तो लड़की पक्ष के लोग स्थानीय विधायक विनय बिहारी के यहां गए। इसके बाद विनय बिहारी ने गांव के कई लोगों ने पंचायत बैठायी। निर्णय यह हुआ कि अब इस लड़की से कौन शादी करेगा ? इसलिए सहमति बनी की इसी लड़के से लड़की का निकाह किया जाए। उधर, लड़का लड़की भी राजी थे। जिसके बाद योगापट्टी मस्जिद में मौलवी ने सभी की उपस्थिति में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह पढ़ाया।