ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार की कोर्ट में ऐसा क्या हुआ कि जज ने क्रिमिनल लॉयर को ही भेज दिया जेल? 32 साल पुरानी है कहानी, जानिए.. Bihar Crime News: बिहार की कोर्ट में ऐसा क्या हुआ कि जज ने क्रिमिनल लॉयर को ही भेज दिया जेल? 32 साल पुरानी है कहानी, जानिए.. Bihar News: स्वस्थ भारत की ओर कदम, कहलगांव में ऐतिहासिक स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल, अब इस समय पर संचालित होंगे स्कूल; शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल, अब इस समय पर संचालित होंगे स्कूल; शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Crime News: थानेदार की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने पर तीन गिरफ्तार Bihar Crime News: नहर में गिरी तेज रफ्तार ब्रेजा कार, हादसे के बाद गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद Bihar News: कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बड़ा हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत; तीन रेलकर्मी घायल Bihar News: बिहार बीजेपी को बड़ा झटका...पार्टी के एक विधायक की चली गई सदस्यता Bihar News: बिहार के पंचायतों में होगी 8053 क्लर्क की नियुक्ति, पंचायती राज विभाग ने जारी किया संकल्प

बिहार: बारात में डीजे पर डांस करने के लिए फायरिंग, दो लड़कों को लगी गोली

बिहार: बारात में डीजे पर डांस करने के लिए फायरिंग, दो लड़कों को लगी गोली

13-May-2023 12:31 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बवाल हो गया। शादी का मंडप गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा। गोलीबारी की इस घटना में दो नाबालिग लड़कों को गोली लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का मंडप रणक्षेत्र में बदल गया। किसी तरह से शादी की रस्में पूरी की गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नवादा के रहने वाले रामचंद्र राम की बेटी की शादी थी। बारात समय से लड़की के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। जयमाला के बाद बाराती और गांव के लोग भोज का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर कुछ लड़कों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया और लड़क पक्ष के एक युवक ने गोली चला दी। गोलीबारी की इस घटना में 15 वर्षीय अमन कुमार और 12 वर्षीय अजीत कुमार को गोली लग गई।


इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेगूसराय रेफर कर दिया। इस दौरान शादी की रस्में पूरी करने के बाद वर और वधू पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।