Bhagalpur News: भागलपुर में इस फ्लाईओवर का अब तेजी से होगा निर्माण, रेलवे ने जारी की NOC Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल BIHAR NEWS : गांधी मैदान थाना उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, पूछताक्ष जारी Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
14-Sep-2023 03:20 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। घायल 4 पीड़ितों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। मरने वाले में विजय मुखिया अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री चुने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बोचहां के मझौली चौक के समीप गुरुवार की सुबह बांस से लदे हुए ट्रैक्टर में स्कार्पियो के घुसने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में अलीनगर के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री धमवारा निवासी विजय मुखिया (38) और सुहथ निवासी देवदास मुखिया (45) शामिल हैं। जबकि स्कार्पियो सवार चार अन्य लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि,विजय मुखिया पटना आइजीआइएमस में इलाज के लिए पांच लोगों को लेकर स्कार्पियो से जा रहे थे। इनमें चार लोग बेनीपुर के माधोपुर गांव स्थित उनके ही ससुराल के थे। मझौली चौक के समीप बांस लदे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार स्कार्पियो जा घुसी। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक विजय मुखिया लगातार दूसरी बार मत्स्यजीवी समिति के मंत्री चुने गए थे। हादसे की सूचना के बाद स्वजन मुजफ्फरपुर पहुंच गए हैं।