ब्रेकिंग न्यूज़

Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी

भीषण सड़क हादसा: सासाराम में कार चालक और सहरसा में बाइक सवार की मौत

भीषण सड़क हादसा: सासाराम में कार चालक और सहरसा में बाइक सवार की मौत

12-Sep-2023 06:36 PM

By First Bihar

SAHARSA/SASARAM: सहरसा और सासाराम में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सहरसा में जहां बाईक सवार की मौत हो गयी तो वही सासाराम में कार सवार की जान चली गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। 


सासाराम के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौड़ाध ओपी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 25 वर्षीय चंदन कुमार यादव नामक युवक की मौत हो गयी। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। मृतक चंदन कुमार डिहरी के लाल कॉलोनी निवासी सत्येंद्र सिंह का पुत्र था। बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग सासाराम से डिहरी की ओर लौट रहे थे तभी ताराचंडी के पास यह भीषण हादसा हुआ। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वही सहरसा में भी सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। यहां भी रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस घटना में भाई की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बहन बुरी तरह घायल हो गयी। घटना महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के पास की है। जहां बाईक सवार भाई अपनी बहन का ईलाज कराकर सहरसा से वापस घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाईक में ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही बाईक सवार भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों की पहचान जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी सुनील कुमार एवं कविता कुमारी के रूप में हुई है। वहीं इस बाबत महिषी थाना के ASI अशोक कुमार आनंद ने बताया की पेट्रोलिंग के दौरान हमारी नजर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त बाईक पर पड़ी। तभी संयोगवश वहां से  एक एम्बुलेंस उसी रास्ते से गुजर रही थी। आनन-फानन में उसी एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां भाई की मौत हो गयी जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की लाश का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने मृतक के परिजनों को सौंप दिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

सहरसा से रितेश हन्नी और सासाराम से रंजन की रिपोर्ट