ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल, अब इस समय पर संचालित होंगे स्कूल; शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल, अब इस समय पर संचालित होंगे स्कूल; शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Crime News: थानेदार की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने पर तीन गिरफ्तार Bihar Crime News: नहर में गिरी तेज रफ्तार ब्रेजा कार, हादसे के बाद गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद Bihar News: कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बड़ा हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत; तीन रेलकर्मी घायल Bihar News: बिहार बीजेपी को बड़ा झटका...पार्टी के एक विधायक की चली गई सदस्यता Bihar News: बिहार के पंचायतों में होगी 8053 क्लर्क की नियुक्ति, पंचायती राज विभाग ने जारी किया संकल्प Bihar News: बिहार के पंचायतों में होगी 8053 क्लर्क की नियुक्ति, पंचायती राज विभाग ने जारी किया संकल्प Bihar News: बिहार में अब जैविक खेती की बहार, राष्ट्रीय मॉडल बने गंगा किनारे विकसित ऑर्गेनिक कॉरिडोर Bihar News: बिहार में अब जैविक खेती की बहार, राष्ट्रीय मॉडल बने गंगा किनारे विकसित ऑर्गेनिक कॉरिडोर

भाई बना भाई का दुश्मन: आपसी विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

भाई बना भाई का दुश्मन: आपसी विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

13-May-2023 09:34 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: आपसी रंजिश में भाई ही बना भाई का दुश्मन। बड़े भाई ने सगे छोटे भाई पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल दुर्य़ोधन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच में पुलिस जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


घटना आरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव की है। जहां आपसी रंजिश को लेकर बड़े भाई ने अपने खुद के छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से घायल छोटे भाई को परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।


घायल की पहचान दारोगा पासवान के 50 वर्षीय पुत्र दुर्योधन पासवान उर्फ जटूली पासवान के रूप में हुई है। जो पिछले पांच महीने पहले ही एक हत्याकांड जेल से छूटकर बाहर आया था। घायल दुर्योधन पासवान ने बताया कि आज शाम वो शौच के लिए गांव के बधार में गया हुआ था। इसी बीच उसके भाई राधेश्याम पासवान और उसके बेटे ने जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें वह घायल हो गये। 6 महीने पहले अपने भतीजा राजकुमार पासवान की हत्या मामले में दुर्योधन जेल से छूटा था। 


इस बीच इन लोगों की आपस में मारपीट हुई थी जिसकी गवाही संभवत कल या परसों हुई थी और इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें दुर्योधन पासवान घायल हो गए हैं। घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।