Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा
13-Feb-2024 07:48 PM
By First Bihar
DESK: आवारा कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया। इस घटना से गुस्साए पिता ने आवारा कुत्ते को खदेड़कर गोली मारी और उसे मौत के घात उतार दिया। कुत्ते को गोली मारने के बाद बच्चे का पिता मौके से फरार हो गया। कुत्ते को गोली मारे जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। कुत्ते को मारने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि कुत्ते को गोली मारने वाला शख्स जल्द सलाखों के पीछे होगा। यूपी के गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां खोराबार थाना क्षेत्र के सहारा स्टेट स्थित पार्क में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी काले रंग का कुत्ता आया और एक बच्चे को काट लिया।
जैसे ही नजर बच्चे के पिता की गई उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाला और कुत्ते को दो गोली मारी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद कुत्ते ने वही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि गोली मारने वाला शख्स यह बोल रहा था इस कुत्ते ने उसके बेटे को काट लिया है। एक एनजीओ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।