ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस शहर के लिए रांची से हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम

बेगूसराय में किशोर की गोली मारकर हत्या : पब्जी खेलने को लेकर हुआ था विवाद

बेगूसराय में किशोर की गोली मारकर हत्या : पब्जी खेलने को लेकर हुआ था विवाद

09-May-2024 07:54 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बेगूसराय में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना चेरिया बरियारपुर थानाक्षेत्र के वसीह पंचायत के औरय गांव की है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत वसीह पंचायत निवासी श्रवण यादव के 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमारटम के लिए भेज दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार पब्जी खेलने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। पब्जी गेम खेलने के दौरान किसी बात को लेकर अर्जुन का किसी के साथ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद गोली  मारकर उसकी हत्या कर दी गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 


यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि श्रवण यादव के 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन और शिवनारायण यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार दोनों पबजी खेल रहा था। इस दौरान राजकुमार लोडेड पिस्टल को चलाने के लिए अर्जुन को सिखा रहा था। तभी गोली अर्जुन को लग गयी और उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।