शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
28-Jul-2021 07:09 AM
By
DESK : कर्नाटक में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज शपथ लेंगे। बोम्मई येदियुरप्पा की जगह आज मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक में बसवराज बोम्मई के नाम पर मुहर लग गई थी। बोम्मई के साथ कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे हैं। उन्हें येदियुरप्पा का करीबी भी माना जाता है और वह लिंगायत समुदाय से आते हैं।
बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा के कैबिनेट में गृहमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में बोम्मई के नाम का प्रस्ताव येदियुरप्पा ने रखा था। येदियुरप्पा के इस प्रस्ताव का गोविंद करजोल ने समर्थन किया। जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा ने मुंबई को बधाई दी। मुंबई ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। आज सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि येदियुरप्पा के बेटे और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वी वाय विजेंद्र को पार्टी अब अहम भूमिका में ला सकती है। तीन उपमुख्यमंत्री भी बोम्मई के साथ शपथ ले सकते हैं। गोविंद कारजोल, आर अशोक, श्रीरामलु डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गए धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी इस मौके पर मौजूद थे। हालांकि बोम्मई का नाम उस वक्त ही तय माना जा रहा था जब कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने वहां के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की थी। येदियुरप्पा ने सोमवार को अपनी सरकार का दो साल पूरा करते हुए इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।