Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा
17-Feb-2024 06:18 PM
By First Bihar
DESK: सास पर हाथ उठाने की सजा बहू को मिली। इस बात से गुस्साएं देवर ने चाकू से गोदकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद वो थाने पहुंच गया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। जिसके बाद आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित कटघर थाना क्षेत्र के शरीफ नगर की है जहां मां पर भाभी ने हाथ उठाया था जिससे देवर आगबबूला हो गया। उसने चाकू से गोदकर भाभी की जान ले ली। मृतका की पहचान शरीफनगर निवासी मो. जाकिर हुसैन की पत्नी फरहीन के रूप में हुई है। वही आरोपी देवर का नाम गुलफाम है। बताया जाता है कि चार बच्चों की मां फरहीन ने 3 महीने पहले ही मो. जाकिर हुसैन से शादी की थी। उसका पहला निकाह मंसूर के साथ हुई थी जिसे छोड़कर उसने मंसूर के दोस्त जाकिर हुसैन से निकाह कर लिया था।
जाकिर अपने दोस्त से मिलने के लिए उसके घर पर आया करता था तभी फरहीन से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद फरहीन और जाकिर दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। इस दौरान दोनों काफी करीब आ गये। जिसके बाद मंसूर को छोड़कर फरहीन ने जाकिर से निकाह कर ली। फरहीन 4 बच्चों की मां थी। फरहीन ने निकाह इसी शर्त पर किया था कि जाकिर ने चारों बच्चों को अपने साथ रखने की बात कही थी। जिसके बाद चारों बच्चों को लेकर वह जाकिर के घर पहुंच गयी। तीन महीने तक तो सब कुछ सामान्य रहा लेकिन निकाह के तीन महीने बाद ही घर में इस बात को लेकर विवाद होने लगा।
रोज-रोज के विवाद से तंग आकर फरहीन ने अपने दूसरे सौहर जाकिर से अलग मकान लेकर रहने की बात कह रही थी। इसी बीच सास से विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने सास को थप्पड़ मार दिया। मां को थप्पड़ मारे जाने से गुस्साएं देवर गुलफाम ने चाकू उठाया और उससे गोदकर भारी की हत्या कर दी। भाभी की हत्या के बाद आरोपी देवर खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी घटना बतायी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
मृतका की बहन ने बताया कि दूसरे सौहर जाकिर के परिजन यह दबाव बना रहे थे कि सभी चार बच्चों को उसके पहले पिता के पास भेज दो। चारों बच्चे मंसूर का है जाकिर क्यों रखेंगा। चारों बच्चों का खाना पीना भी बंद कर दिया गया था। जाकिर के परिवार वाले चार बच्चों की मां फरहीन पर तरह-तरह का तंज कसते थे। वही देवर गुलफाम का अपनी भाभी से बेहतर संबंध नहीं था। वह भी अपनी भाभी से नाराज रहता था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।