ब्रेकिंग न्यूज़

लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद

बाढ़ में अफीम की खेती के खिलाफ एक्शन, 3 बीघा जमीन में लगी फसल को पुलिस ने किया नष्ट

बाढ़ में अफीम की खेती के खिलाफ एक्शन, 3 बीघा जमीन में लगी फसल को पुलिस ने किया नष्ट

14-Mar-2024 08:15 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान दल बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने अफीम की फसल को नष्ट किया और इलाके में सर्च अभियान चलाया। तीन बीघा जमीन में लगे अफीम की खेती को देखकर पुलिस की टीम भी हैरान रह गयी। 


बाढ़ के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत महाने नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की जानकारी किसी ने बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान को दी। सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। जगदीशपुर गांव में पहुंचने पर पुलिस ने सूचना सही पाया। 


जिसके बाद पुलिस के जवानों ने तीन बीघा में लगाई गयी अफीम की फसलों को विनष्ट किया और इलाके में सर्च अभियान चलाया। पुलिस यह आशंका जता रही है कि अफीम की खेती और भी कई गुप्त स्थानों पर की जा रही है। इसका पता लगाने में पुलिस लगी है। पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।