Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस
07-Jun-2024 03:11 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में अखंड कीर्तन के दौरान विवाद हो गया है। इस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना नूरासराय थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव की है जहां बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गयी। मारपीट की घटना में दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
दोनों घायलों को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान विकास सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है। विकास सिंह को गोली लगी है जबकि भोला सिंह मारपीट में घायल हो गया है। भोला सिंह ने बताया कि गांव में अखंड कृतन के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ था उसी विवाद को लेकर मारपीट होने लगी।
बताया जाता है कि मामला थाना में दर्ज कराने जा रहे थे तभी दर्जनों लोगों ने रास्ते में उसे घेर लिया और वहां भी जमकर मारपीट की गयी। फिर पिस्टल की बट से सिर पर हमला किया गया। जिससे वो घायल हो गये। वही विकास सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।