Bihar News: बिहार में 4 महत्वपूर्ण ट्रेनों का आरा तक हुआ विस्तार, यात्रियों को बड़ी राहत.. Bihar STET Latest News : बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी निराशा, STET फॉर्म स्थगित Bihar Crime News: बिहार में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे दंपती से लाखों की लूट, महिला घायल JP Nadda in Bihar: बिहार पर BJP की ख़ास नजर, मोदी से पहले आज नड्डा आ रहे पटना; मीटिंग के बाद CM नीतीश के साथ होगी सीट बंटवारे पर बात BPSC 71st Exam: बीपीएससी की 71वीं परीक्षा आज, एग्जाम देने से पहले पढ़ लें यह खबर Bihar Weather: आज बिहार के 25 से ज्यादा जिलों में होगी वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar News: बिहार के इस शहर के लिए रांची से हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद
05-Jun-2021 03:37 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: गुप्त सूचना के आधर पर अम्बा थाना पुलिस ने हार्डकोर नक्सली शिव भुईया को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए ASP अभियान ने बताया कि नक्सली शिव भुईया ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे गांव का रहने वाला है। जो फिलहाल झारखंड के पलामू स्थित अपने ससुराल जहाना गांव में रह रहा था और वहां रहते हुए नक्सली गतिविधियों में शामिल था।
नक्सली शिव भुईया इन दिनों किसी नक्सली वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगा था। तभी इस बात की सूचना पुलिस को लग गयी। अम्बा थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद संडा मेला स्थल के पास से उसे धड़ दबोचा गया। पुलिसिया पूछताछ के क्रम में उसने नक्सली गतिविधियों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
एएसपी ने बताया कि उसके ऊपर ढिबरा, देव, अम्बा सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं। वह कई कांडों में शामिल था। फिलहा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। नक्सली शिव भुईया की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि अम्बा थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती, ढिबरा थानाध्यक्ष सूर्यवंश कुमार, दारोगा अनंत कुमार सहित कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।