ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर

Bihar Police News: बेगूसराय में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. तीन नए थानाध्यक्षों की तैनाती और दो अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है. एसपी मनीष कुमार ने आदेश जारी किया है।

Bihar Police News
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police News: बेगूसराय में पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। बेगूसराय पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए 7 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटा कर नए थानों एवं कार्यालयों में भेजा है। 


दरअसल, यह आदेश 11 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। जिले के पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसपी मनीष कुमार ने आदेश जारी करते हुए तीन थानों में नए थानाध्यक्ष की पदस्थापना की है, जबकि दो अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।


पुलिस कार्यालय के ओएसडी सुशील कुमार को नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लाखो थाना के थानाध्यक्ष सिंटू कुमार को स्थानांतरित कर साहेबपुरकमाल थाना का थानाध्यक्ष पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा नावकोठी थाना के अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान) शुभम कुमार पांडेय को लाखो थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।


इसी क्रम में बलिया थाना अंचल निरीक्षक मो. मुस्तफा कमाल कैसर और नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही, ईआरएसएस कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश कुमार-2 को बलिया अंचल का नया निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं साहेबपुरकमाल थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन-2 को स्थानांतरित कर ईआरएसएस कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।


एसपी के इस आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई थाना क्षेत्रों में नए थानाध्यक्षों की पदस्थापना से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर नई रणनीति बनने की संभावना जताई जा रही है। एसपी मनीष ने आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे के अंदर अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें