ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

Bihar News: बिहार के इस शहर के लिए रांची से हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान

Bihar News: झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के पूर्णिया शहर के यात्रियों के लिए एक नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया तक वाया कोलकाता नई फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के पूर्णिया शहर के यात्रियों के लिए एक नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया तक वाया कोलकाता नई फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा प्रायोगिक तौर पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस पहल को बिहार और झारखंड के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।


 इस नई सेवा के तहत विमान रांची से सुबह 7:40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। कोलकाता पहुंचने के बाद यह विमान वहीं से यात्रियों को लेकर दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। उसी दिन यह विमान पूर्णिया से वापस कोलकाता के लिए दोपहर 2:30 बजे रवाना होगा, और कोलकाता से उड़ान भरकर रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगा। यह पूरी सेवा एक दिन में दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को रांची से पूर्णिया और पूर्णिया से रांची दोनों ओर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।


 वर्तमान में रांची से पूर्णिया के लिए केवल एक सीधी ट्रेन रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस — ही उपलब्ध है। वहीं, बस सेवा का मार्ग लंबा और थकाऊ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। हवाई सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि सफर भी अधिक आरामदायक और सुगम हो जाएगा। रांची और पूर्णिया के अलावा इस सेवा का लाभ आसपास के जिलों जैसे देवघर, भागलपुर, कटिहार, गोड्डा, साहिबगंज, जमशेदपुर आदि के लोग भी उठा सकेंगे।


 इस सेवा के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी फायदा पहुंचेगा। साथ ही, यह क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा। इंडिगो की यह पहल छोटे शहरों को हवाई नक्शे से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें