TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल Bihar News: अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, बिहार सरकार खोलेगी 144 नई शाखाएं; होगा रोजगार का श्रृजन BIHAR: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे!
12-Apr-2023 07:07 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल ने अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचल डाला और मौके से फरार हो गये। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के एनएच 139 स्थित हरदिया गांव के पास की है। जहां एक बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
मृतक की पहचान मेहंदिया थाना क्षेत्र के जयबिगहा गांव निवासी जनेश्वर यादव के रूप में हुई है वहीं घायल की पहचान औरंगाबाद जिला के गहना गांव निवासी बलवंत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार घर से दवा खरीदने के लिए पालीगंज के लिए निकले थे। जैसे ही दोनों हरदिया गांव के पास पहुंचे अचानक तेज गति से सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद डाला। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों बाइक सवार से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।