ब्रेकिंग न्यूज़

Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत में इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम, जानें... पूजा विधि और शुभ मुहूर्त Bihar News: परिवहन निगम की बसों में यात्रा करते समय कैश की झंझट हमेशा के लिए ख़त्म, यात्रियों में ख़ुशी की लहर.. Bihar Crime News: PFI का पूर्व बिहार प्रमुख महबूब आलम नदवी अरेस्ट, NIA की टीम ने किशनगंज से दबोचा, ओमान में छिपा था दो साल Bihar Crime News: PFI का पूर्व बिहार प्रमुख महबूब आलम नदवी अरेस्ट, NIA की टीम ने किशनगंज से दबोचा, ओमान में छिपा था दो साल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : 10 हज़ार रुपए के लिए ऑनलाइन पोर्टल में हुआ यह अपडेट, अब इन्हें भी मिलेगा योजना का लाभ Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया

अररिया से पूर्णिया जाकर लड़की ने होटल में की आत्महत्या, एक लड़के की तस्वीर CCTV में कैद, 8 मई 2024 का सुसाइड नोट बरामद

अररिया से पूर्णिया जाकर लड़की ने होटल में की आत्महत्या, एक लड़के की तस्वीर CCTV में कैद, 8 मई 2024 का सुसाइड नोट बरामद

06-Aug-2024 05:59 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया के होटल क्रिस्टल ब्लू के कमरा नंबर 304 से अररिया की लड़की की फंदे से लटकती लाश मिली है। दोपहर 12 बजे रूम को चेकआउट करना था। लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो होटल के स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला। सामने के दृश्य को देख होटल के स्टाफ के होश उड़ गये। अंदर लड़की पंखे से लटकी हुई थी। होटल के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। होटल क्रिस्टल ब्लू सहायक खजांची थाना क्षेत्र के जेल रोड में है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला कि एक लड़का कमरे से जाते हुए दिख रहा है। बताया जाता है कि लड़की बाबुल नाम के लड़के से प्यार करती थी। बाबुल ने शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में किसी राज नाम के लड़के का जिक्र है। सुसाइड नोट पर तारीख 8 मई 2024 लिखा हुआ है।


पुलिस उसका पता लगा रही है। लड़की अररिया से किसी लड़के से मिलने आई थी। वहीं बाबुल के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहीं दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। उनके बेटे की शादी फिक्स हो चुकी थी। नवंबर में शादी है। लड़की पिछले एक महीने से लड़के पर शादी तोड़ने का दबाव बन रही थी और खुद से शादी करने की बात कह रही थी। 


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत मौके पर पहुंचे। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला तो पता चला कि एक लड़का लड़की के कमरे में आते देखा गया है। लड़का के.हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज रोड का रहने वाला है। जिसकी पहचान बाबुल कुमार के रूप में हुई है। मृतका की पहचान 21 वर्षीया निशा रानी उर्फ सुंदर के रूप में हुई है। जो अररिया जिले के वर्मा कॉलोनी के वार्ड-9 निवासी मदन मेहता की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले अररिया से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।