Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
26-Oct-2022 08:38 AM
By
PATNA : बिहार की जिन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उसमें मोकामा सीट को सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। पूर्व विधायक अनंत सिंह की सीट होने की वजह से मोकामा पर सबकी नजर है। मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के करीबी सोनम देवी के बीच मुकाबला है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए आज पहली बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह चुनाव प्रचार करने वाले हैं। ललन सिंह के किसी चुनावी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे लेकिन मोकामा में आज उनका रोड शो होने वाला है। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी भी ली जा चुकी है। महागठबंधन में अनंत सिंह और ललन सिंह दोनों साथ-साथ हैं, लिहाजा अब गठबंधन धर्म का पालन करते हुए ललन सिंह को नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करना पड़ा है।
आज ललन सिंह का रोड शो
मोकामा की जमीन पर ललन सिंह ने पहले भी चुनाव प्रचार करते रहे हैं लेकिन बीते चुनाव में उन्होंने अनंत सिंह को हराने के लिए प्रचार किया था। राजनीति का खेल देखिए अब अनंत सिंह की पत्नी की जीत के लिए वह जनता से वोट मांगेंगे। ललन सिंह सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच पटना से मोकामा विधानसभा के लिए निकलेंगे। वह 11.40 बजे मोकामा विधानसभा के मेकरा गांव आएंगे। इसके बाद ललन सिंह कन्हाईयपुर और मोर में भी महागठबंधन समर्थक कार्यकर्ताओं मिलेंगे। जिसके बाद वह मोकामा के और निकल जाएंगे। वहां भोजन करके फिर दोपहर 2.30 बजे मोकामा बाजार होते हुए मरांची के तरफ रवाना होंगे, जहां शाम 5.30 बजे तक वह रहेंगे।
जनता पूछ रही सवाल
मोकामा उपचुनाव में ललन सिंह का चुनाव प्रचार के नाम पर केवल रोड शो करना किसी चुनावी जनसभा को संबोधित नहीं करना यह बताने को काफी है कि अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच अभी भी सब कुछ सामान्य नहीं है। भले ही गठबंधन धर्म का पालन करते हुए ललन सिंह प्रचार के लिए उतर रहे हो लेकिन केवल साढ़े तीन घंटे में एक प्रखंड के अंदर रोड शो काफी कुछ बयां करता है। ललन सिंह के रोड शो को लेकर मोकामा की जनता भी तरह-तरह के सवाल कर रही है पूछ रहे हैं कि आखिर उनके क्षेत्र में उपचुनाव क्यों हो रहा है? अनंत सिंह के लिए जब ललन सिंह को चुनाव प्रचार करना ही था तो नीतीश कुमार की सरकार अनंत सिंह को लेकर ज्यादा आक्रामक क्यों नजर आई? अनंत सिंह पर मुक़दमे क्यों किए गए? उनकी विधायकी क्यों गई और अनंत सिंह का करीब आना जनता के बीच तरह-तरह के सवाल पैदा कर रहा है।