ब्रेकिंग न्यूज़

New Roads: ₹43 करोड़ की लागत से यहाँ कई सड़कों का निर्माण, बिहार के लोगों को बड़ी राहत Bihar News: बिहार के स्कूल से अपहृत बच्चा इस राज्य से बरामद, अपहरणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे Bihar News: बिहार के अस्पतालों में नहीं होगा इलाज, हड़ताल पर गए डॉक्टर; क्या नीतीश सरकार पूरी करेगी मांग Bihar News: 'मंत्री का प्रचार किया तो छह इंच छोटा कर देंगे', बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली पर्चा और धमकी मिलने से दहशत Bihar News: महापर्व छठ को यूनेस्को टैग दिलाने में जुटी भारत सरकार, कई देशों ने दिया साथ का आश्वासन Bihar Teacher News: त्योहारी सीजन में तनख्वाह से क्यों वंचित हैं शिक्षक? जानिए... वजह Bihar Weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी मुजफ्फरपुर: पशु व्यवसायी से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कैश भी बरामद सरैया बाजार से अयोध्या के लिए 17वां जत्था रवाना, अजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला

अजब प्रेम की गजब कहानी: वरमाला के बाद प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा; करना पड़ा ये काम

अजब प्रेम की गजब कहानी: वरमाला के बाद प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा; करना पड़ा ये काम

03-Dec-2023 06:40 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां वरमाला के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हा मंडप में शादी के लिए लड़की का इंतजार करता रह गया। भागलपुर में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा चारों ओर हो रही है।


दरअसल, भागलपुर के नाथनगर स्थित प्राणपुर निवासी प्रकाश कुमार की शादी भागलपुर सन्हौला थाना क्षेत्र के तारड़ ख़िरीडार गांव में तय हुई थी। निर्धारित तिथि को दूल्हा बना प्रकाश अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए बैंड बाजा और बाराती के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया।


वरमाला के स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे का स्वागत किया। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और मिठाई खिलाई। वरमाला की रस्में तो ठीक से पूरी हो गईं लेकिन सिंदूरदान से ठीक पहले बड़ा कांड हो गया। दुल्हन बाथरूम जाने की बात कहकर घर के अंदर चली गई और पिछले रास्ते से अपने प्रेमी के सा फरार हो गई।


उधर, मंडप में पंडित और दूल्हा के साथ साथ दोनों पक्ष के लोग दुल्हन का इंतजार करते रहे। काफी देर तक जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो लोगों को शक हुआ। परिजनों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो दुल्हन लापता थी। दुल्हन के फरार होने की खबर मिलते ही शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। बाराती तो वापस लौट गए लेकिन दूल्हा शादी के लिए धरना पर बैठ गया। काफी मान मनौव्वल के बाद जब दूल्हा नहीं माना तो दूसरी लड़की से उसकी शादी संपन्न कराई गई।