हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ?
31-Jul-2021 08:50 PM
By
PATNA: जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद ललन सिंह ने कहा कि वे उस काम को आगे ले जायेंगे जो आरसीपी सिंह करके गये। ललन सिंह ने कहा कि अब पार्टी में किसी उपेक्षा नहीं होगी। हर किसी की राय ली जायेगी और समता पार्टी के दौर से नीतीश कुमार के साथ रहे लोगों को फिर से जोड़ा जायेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि अब तक पार्टी को आरसीपी सिंह चला रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए औऱ उससे पहले संगठन महामंत्री रहते हुए वे जहां तक पार्टी को ले गये अब पार्टी उससे आगे जायेगी। गांव-गांव तक जेडीयू की मजबूत पकड़ बनायी जायेगी। बिहार ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी जेडीयू को मजबूत किया जायेगा।
पुराने साथियों को फिर से जोड़ेंगे
ललन सिंह ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने समता पार्टी के दौर से नीतीश कुमार के साथ संघर्ष किया है। वे कई कारणों से अब शिथिल पड़ गये हैं। वैसे लोगों को फिर से पार्टी से जोड़ कर सक्रिय किया जायेगा। हर किसी को सम्मान दिया जायेगा और उनकी राय को तवज्जो दी जायेगी।
गौरतलब है कि दिल्ली में हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को ललन सिंह को जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आरसीपी सिंह के मंत्री बन जाने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में खुद आऱसीपी सिंह ने ललन सिंह का नाम प्रस्तावित किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया।