26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट Bihar News: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख मुआवजे का भी आदेश Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार
14-Aug-2024 12:33 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में अजय कुमार साह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। अजय कुमार साह के बारे में कहा जा रहा है कि अजय भाजपा बजरंगपुरी मंडल के पूर्व महामंत्री थे। इस इलाके में हथियारों से लैस बदमाशों ने दूध बूथ संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर राज्य सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने इसे जंगलराज कहा है।
तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बिहार की NDA सरकार और नेताओं के लिए ये दुर्भाग्यपूर्ण हत्याएं नहीं बल्कि सत्ता बचाने की मंगलकारी घटनाएं है। अब इन्हें जंगलराज कोई नहीं बोलेगा क्योंकि BJP शासन में है।' घर के नीचे ही बूथ चलाने वाले 45 वर्षीय अजय कुमार साह दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी दो अपराधी वहां आ धमके। किसी बात को लेकर उनके और अजय के बीच कहासुनी होने लगी। तभी एक बदमाश में रिवाल्वर निकाल कर उन्हें गोली मार दी। अजय के सीने और हाथ में गोली लग गई। इसके बाद हमलावर बिस्कोमान के रास्ते भाग गए।
आवाज सुनकर दुकान के ऊपरी तल्ले पर सो रहे परिजन नीचे आए तो देखा कि अजय दरवाजे पर गिरे हुये हैं। अजय भाजपा बजरंगपुरी मंडल के पूर्व महामंत्री थे। एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें दो अपराधी दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।