Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?
31-Dec-2019 09:48 AM
By
DELHI : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रावण की जगह मनोज मुकुंद नरवणे आज सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे अभी तक सेना के उप प्रमुख रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने वाले हैं।
सरकार ने पहले ही सीडीएस के पद पर जनरल बिपिन रावत को तैनात करने का ऐलान कर दिया है। सेना के उप प्रमुख रहे मनोज मुकुंद नरवणे उनकी जगह आज आर्मी चीफ का पद संभालेंगे। एमएम नरवणे के पास लंबा सैन्य अनुभव है उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ विशेष अभियान का नेतृत्व किया है। डिफेंस कॉरिडोर के मामले में नरवणे को चीन के मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है।
1980 में 7वीं सिख लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट में कमीशन हुए लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की बटालियन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नॉर्थ ईस्ट में असम राइफल्स के इंस्पेक्टर जनरल के तौर पर कार्य करने का अनुभव और अंबाला स्थित खड़क स्ट्राइक कॉर्प्स में भी नरवणे ने अपनी सेवाएं दी हैं।