Bihar News: बिहार के जेल में बंद कैदी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar News: पटना के इन रास्तों में अब नहीं होगी जाम की समस्या, अब इस जगह बना रहा एलिवेटेड पुल Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी BIHAR NEWS : प्लेस ऑफ सेफ्टी में बाल कैदी की मौत, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप 'पारस' होंगे पास या औंधे मुंह गिरेंगे ? एकमात्र 'मुशहर' विधायक का टिकट काटने की जोखिम उठा पाएंगे तेजस्वी ? ऐसा हुआ तो कई विस क्षेत्रों पर पड़ेगा डायरेक्ट इफेक्ट...जोखिम उठाने को तैयार है RJD ? Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों के किराए में मिलेगी विशेष छूट; जानिए.. Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों के किराए में मिलेगी विशेष छूट; जानिए..
16-Feb-2022 07:23 AM
By
PATNA : लंबे इंतजार के बाद राजगीर जू सफारी आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। अब लोग बंद गाड़ी में बैठकर राजगीर जू सफारी का नजारा ले पाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर जू सफारी का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर उनके साथ लोकार्पण कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के अलावे मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, नीरज बबलू मौजूद रहेंगे। 191.12 हेक्टेयर में फैले राजगीर राजगीर जू सफारी को पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोग राजगीर जू सफारी घूमने को लेकर पहले से ही रोमांचित हैं और अब उन्हें लोकार्पण के बाद देश का मौका मिल पाएगा।
मुख्यमंत्री के राजगीर दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक के तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को ही राजगीर ज़ू सफारी का जायजा लिया था और वहां तैयारियों की अंतिम तौर पर समीक्षा की थी। ज़ू सफारी के डायरेक्टर हेमंत पाटिल ने कहा है कि आज के इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया के जरिए लाइव भी रखा जाएगा। राजगीर जू सफारी के निर्माण पर कुल 177 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केवल सेलेक्टेड लोगों को भी कार्यक्रम में प्रवेश की अनुमति दी गई है।
राजगीर जू सफारी का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हॉकी मैदान में उतरेगा और वहां से मुख्यमंत्री ज़ू सफारी पहुंचेंगे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रखी गई है।