ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: ‘चोर आज चोरी के खिलाफ बोल रहा’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तीखा हमला Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Politics : नहीं गिरफ्तार हुए जीवेश मिश्रा तो दरभंगा में होगा चक्का जाम, बोले तेजस्वी यादव –मोदी के मंत्री खुद दे रहे मां -बहनों को गाली Naxal Encounter: एक करोड़ के इमानी प्रवेश दा समेत तीन नक्सली ढेर, मौके से तीन AK-47 बरामद; झारखंड पुलिस का ऑपरेशन शिक्षा विभाग में कलंक कथा : भ्रष्टाचार की जांच पर 'मौन' के क्या हैं मायने ? मोतिहारी के इस प्रखंड के 29 विद्याालयों में लगभग 5-5 लाख का फर्जी बिल..1.5 करोड़ की निकासी ! एक-एक स्कूलों की लिस्ट देखें.. Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? Bihar Bridge Construction: ग्रामीण कनेक्टिविटी को बदलने वाली योजना शुरू, 115 करोड़ की लागत से बनेगा 18 नए पुल BIHAR CRIME : कुआं खोलने को लेकर खूनी संघर्ष, बेटे और दामाद ने पीट-पीटकर दी हत्या; मातम का माहौल

Bihar Board 10th Result 2023 : आ गई डेट, दोपहर 1.15 बजे जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, नोटिस जारी

Bihar Board 10th Result 2023 : आ गई डेट, दोपहर 1.15 बजे जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, नोटिस जारी

31-Mar-2023 11:00 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट को लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है। बिहार बोर्ड ने आधिकारिक रूप से समय और डेट का ऐलान कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी इस बार हाल में हुए इंटर रिजल्ट की तरह अच्छा होने की संभावना है। 


बिहार बोर्ड के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा दोपहर 1:15 में बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।  बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा का 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज, 31 मार्च 2023 को समाप्त होने जा रहा है। 


मालूम हो कि, गुरुवार को ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि कर दी थी। उन्होंने मधेपुरा में कहा था कि शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि दोपहर बाद तीन बजे के आसपास परिणाम घोषित की जा सकती है, हालांकि बोर्ड ने अब दोपहर 1.15 बजे रिजल्ट जारी करने का निर्देश जारी किया है।