Bihar News: शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, एस.सिद्धार्थ ने बताया सरकार का प्लान मुंह में मधुमक्खी जाने से गई थी संजय कपूर की जान, जानें... ऐसी हालत में करना चाहिए कौन सा काम? Bihar News: भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन के लिए 406 भूस्वामियों से ली जाएगी जमीन, गजट जारी Bihar Crime News: बिहार में शराब पार्टी करते 17 लोग अरेस्ट, होटल मालिक के ऊपर इनाम घोषित Bihar Crime News: बिहार में शराब पार्टी करते 17 लोग अरेस्ट, होटल मालिक के ऊपर इनाम घोषित Bihar News: बिहार में अब स्कूलों की जमीन का लेखा-जोखा रखेगा शिक्षा विभाग, शुरू की बड़ी पहल पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी..बिहार सरकार ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, भारत में कहां चालू है यह सेवा, जानें... Air India के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी Air India के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वे का क्या होगा ? विधानसभा चुनाव से पहले रफ्तार हुआ स्लो, कल है रिव्यू मीटिंग.....
01-Jul-2024 09:10 PM
By First Bihar
BANKA: बिहार के बांका जिले से एक कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है। 7 बच्चों की मां अक्सर किसी दूसरे लड़के से मोबाइल पर बातचीत करती रहती थी। उसकी इस हरकत से पति परेशान रहता था। वह हमेशा उसे मोबाइल पर बात करने से रोका करता था। एक दिन फिर पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी तब पति ने उसे फिर मोबाइल पर बात करने से मना कर अपने कमरे में सोने चला गया। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर वह पति से गुस्सा हो गयी। गुस्से में आकर उसने ऐसा कदम उठा लिया कि पति मरते-मरते बचा।
पत्नी ने सो रहे पति पर खौलता तेल फेंक दिया और मौके से फरार हो गयी। वही पति बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बिहार के बांका जिले की है। पीड़ित पति की पहचान मो. राजदूत के रूप में हुई है। पीड़ित पति ने बौसी थाने में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी शबनम खातून पूरे दिन मोबाइल पर लगी रहती थी। वह मोबाइल पर किसी दूसरे लड़के से बात किया करती थी। पति के इस रवैय्ये से वह काफी परेशान था। वह बार-बार पत्नी को समझाता था लेकिन पत्नी उसकी एक बात नहीं सुनती थी। उसकी बातों को अनसुना कर देती थी। फिर मोबाइल पर व्यस्त हो जाती थी।
इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। लेकिन एक दिन बात इतनी बढ़ गयी की पति की जान पर खतरा बन गया। जब पति सोया हुआ था तब शबनम खातून किचेन में गई और तेल को खौलाने लगी। फिर कराही में खौलता हुआ तेल लेकर रूम में गई और सो रहे पति के शरीर पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया।
जिसके बाद पति तड़पने लगा। दर्द से कराहते पति को उसी हालत में छोड़कर पत्नी नौ दो ग्यारह हो गयी। पता चला कि वो मायके भाग गयी। महिला पांच बेटी और दो बेटे की मां है। सात बच्चों की मां की इस करतूत को सुनकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।