BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा
08-Jun-2023 10:31 PM
By First Bihar
PATNA: पटना की रहने वाली 35 वर्षीया महिला गोवा में एक किराये के मकान में लटकी मिली। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस इसे कथित तौर पर सुसाइड केस बता रही है। बताया जाता है कि महिला के पति पटना में रहते हैं। उनकी 13 साल की बेटी भी है। वह बेटी और पति को छोड़कर अपने 24 साल के बॉयफ्रेंड के साथ गोवा आई थी।
जहां बुधवार की देर रात महिला की अपने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था। जब अगली सुबह उसका बॉयफ्रेंड रूम पर पहुंचा तो देखा की घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब आस-पास के लोगों के साथ उसने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि महिला साड़ी के फंदे में लटकी थी। महिला की पहचान संजना और उसके ब्यॉयफ्रेंड की अमरेंद्र के रूप में हुई है।
दोनों गोवा के कैलंगुट बीच गांव में एक किराये के मकान में दो दिनों से ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतका के पिता पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। महिला के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना में परिवारवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गोवा पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क किया है। पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के पिता के सौंपा जाएगा। इस घटना से पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है।