ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bollywood News : एक मन्नत और हमेशा के लिए मुंडवा लिए सिर के बाल, 38 साल से गंजे होने पर राकेश रोशन का खुलासा

Bollywood News : राकेश रोशन की वो मन्नत अगर पूरी नहीं होती तो आज वह बतौर निर्माता और निर्देशक इतने कामयाब नहीं होते और शायद आज ऋतिक भी इतने लोकप्रिय नहीं होते.

Bollywood News
राकेश रोशन ऋतिक रोशन
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood News : एक समय था जब अभिनेता राकेश रोशन के बालों को देख हर कोई सोचता था कि काश मेरे बाल भी ऐसे सुन्दर व घने होते. फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि राकेश ने 1987 में अपने बालों की कुर्बानी दे दी और फिर हमेशा के लिए गंजे होकर रहने का फैसला कर लिया, आज हम आपको यही राज की बात बतलाने जा रहे हैं. जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.


दरअसल, बात तब की है जब राकेश रोशन को लगा था कि अब बतौर निर्माता-निर्देशक उनका बॉलीवुड में टिक पाना बहुत ही मुश्किल है. अगर उनकी एक और फिल्म नहीं चलती है तो वो फिर कभी वापसी नहीं कर पाएंगे और हमेशा हमेशा के लिए गुमनामी के अँधेरे में खो जाएंगे, साल था 1987 और फिल्म का नाम था “खुदगर्ज” जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, जितेन्द्र, गोविंदा जैसे कई कलाकार शामिल थे.


राकेश इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर इतने डरे हुए थे कि उन्होंने एक मन्नत मांगी. अगर यह फिल्म अच्छा करती है तो वह हमेशा के लिए अपने बालों की बलि दे देंगे, फिल्म चल पड़ी और अब वक्त था राकेश रोशन के अपने वादे पर खड़े उतरने का. कुछ समय के लिए तो उन्होंने सोचा कि रहने देते हैं, क्या ही हो जाएगा. मगर एक बेचैनी ने उन्हें घेर लिया था और वे सो तक नहीं पा रहे थे.


जिसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वे अपनी बात पर खड़े उतरेंगे, अगले दिन उन्होंने नाई को बुलाया और एक घंटे तक उसे असमंजस में निहारते रहे. जिसके बाद फिर अंततः उन्होंने अपने बालों की कुर्बानी दे ही दी. एक तब का समय था और एक आज का समय है. फिर कभी राकेश रोशन को बालों के साथ नहीं देखा गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें