ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Tea drinking habits : चाय पीने का सही तरीका नहीं पता? आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं ये 5 आदतें!

Tea drinking habits : सुबह खाली पेट चाय पीते हैं? या फिर रात को सोने से पहले एक कप की आदत है? चाय पीने की ये आम आदतें आपके शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए किन गलतियों से चाय बन जाती है सेहत की दुश्मन।

खाली पेट चाय पीने के नुकसान, खाना खाने के बाद चाय, रात में चाय पीना, चाय की गलत आदतें, चाय में औषधियां, tea mistakes, tea side effects, drinking tea after meals, tea at night, empty stomach tea, tea h
जानिए चाय पीने की गलत आदतें
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tea drinking habits : सुबह उठते ही चाय पीना, हर खाने के बाद चाय की तलब लगना या फिर रात को सोने से पहले एक कप – ये आदतें आम जरूर हैं, लेकिन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।चाय पीना भारत में एक परंपरा जैसी है, लेकिन इसके साथ जुड़ी कुछ आदतें ऐसी हैं जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि चाय पीते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।


खाली पेट चाय पीना – सेहत के लिए खतरे की घंटी

बहुत से लोग सुबह उठते ही बिना कुछ खाए चाय पीने की आदत में होते हैं। लेकिन यह आदत आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती है। खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक यह आदत बनी रहे तो पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और उम्र भी समय से पहले दिखने लगती है। इसलिए सुबह सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं और उसके कुछ समय बाद ही चाय लें।


खाने के तुरंत बाद चाय – पाचन को कर सकती है खराब

अगर आप खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो ये आदत आपके शरीर को भोजन के जरूरी पोषक तत्वों को सोखने से रोक सकती है। चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को प्रभावित करता है, जिससे एनीमिया की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे पाचन गड़बड़ हो सकता है और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। चाय पीने के लिए खाने के कम से कम 30 मिनट बाद का इंतजार करना बेहतर होता है।


चाय को ज्यादा देर तक उबालना – गैस और एसिडिटी का कारण

कई बार लोग चाय को ज्यादा देर तक उबालते हैं, जिससे उसका स्वाद तो कड़वा हो ही जाता है, साथ ही उसमें मौजूद कैफीन और टैनिन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इससे एसिडिटी, गैस और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। चाय को जरूरत से ज्यादा न उबालें और बार-बार गर्म करने से भी बचें।


चाय में बहुत अधिक औषधियां डालना – फायदे की जगह नुकसान

तुलसी, अदरक, इलायची, काली मिर्च जैसी औषधियां चाय में डालना आम बात है। ये चीजें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन अगर इन्हें बहुत अधिक मात्रा में चाय के साथ उबाला जाए तो कैफीन के कारण उनके गुण खत्म हो जाते हैं। इससे न तो स्वाद सही रहता है और न ही औषधीय लाभ मिलते हैं। बेहतर होगा कि चाय में औषधियों की मात्रा सीमित रखें।


 रात को सोने से पहले चाय पीना – नींद और पाचन दोनों पर असर

कुछ लोग मानते हैं कि रात को चाय पीने से नींद अच्छी आती है, जबकि असलियत इसके बिल्कुल उलट है। चाय में मौजूद कैफीन नींद को बाधित करता है और रात को शरीर के पाचन तंत्र पर भी असर डालता है। इससे कब्ज, पेट फूलना और नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सोने से कम से कम 2 घंटे पहले तक चाय पीने से बचना चाहिए। चाय ज़रूर पीजिए, लेकिन सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से। ये छोटी-छोटी सावधानियां आपको पाचन तंत्र की समस्याओं, नींद की गड़बड़ी और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से बचा सकती हैं। अच्छी आदतें ही अच्छी सेहत की नींव हैं।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें