ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: ‘लालू परिवार बिहार की बर्बादी का जिम्मेदार’ युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी पर बड़ा हमला

Bihar Politics: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला। रोहित ने कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए लालू परिवार जिम्मेदार है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: युवा चेतना संगठन के प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के तहत न्यायपालिका ने लालू प्रसाद को अपराधी करार दिया है।


रोहित ने आरोप लगाया कि लालू यादव जबरन तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, जबकि बिहार की जनता उनके गठबंधन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को किसी से कोई खतरा नहीं है, असली खतरा बिहार की जनता को लालू परिवार से है। बिहार की बर्बादी के लिए लालू परिवार जिम्मेदार है।


रोहित ने आगे कहा कि गाय, भैंस, मुर्गी और बकरी का चारा तक चोरी कर लिया गया और अब तेजस्वी यादव उस पर सीना ठोक कर राजनीति कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोहित ने दावा किया कि तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव हार जाएंगे और उनका लालू गठबंधन बिहार में 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें