ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: काले कपडे पर आमने-सामने नीतीश-रोहिणी, लालू की बेटी ने सीएम को बता दिया हिटलर

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन काले कपड़े को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई। रोहिणी ने नीतीश को हिटलरशाही वाला सीएम बताया है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र खत्म हुआ. सत्र के दौरान बाप से लेकर गीला होने तक बयान सुर्खियों में रहा. लेकिन सत्र के आखिरी दिन काला कपडा चर्चा में आ गया. सत्र के आखिरी दिन काले कपडे को लेकर राबडी और नीतीश आमने सामने हो गए. नीतीश कुमार के काले कपडे को लेकर आई आपत्ति को लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने हिटलरशाही करार दिया है.


काला कपडा क्यों आया सुर्खियों में

दरअसल, एसआईआर के विरोध को लेकर विपक्षी दल के विधायक लगातार काले कपडे में विधान मंडल पहुंच रहे थे. काले कपडे में भी लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा था. लेकिन सत्र के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार सदन के अंदर काले कपडे को लेकर बिफर पडे. विधान सभा ही नहीं विधान परिषद में भी नीतीश कुमार ने काले कपडे पहनने को लेकर विपक्षी दल के नेताओं को जमकर आडेहाथों लिया.


रोहिणी आचार्य हुई नाराज

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने काले कपडे पर आपत्ति को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. रोहिणी ने नीतीश कुमार को काले कपडे का मतलब भी समझाया है. सोशल मीडिया एक्स पर पर रोहिणी ने लिखा ---काली नियत, काले दिल, काले चेहरे, काली करतूतों वाले को काले कपडे से ऐतराज..जम्हूरियत के सबसे अहम अधिकार मताधिकार को छीने जाने के विरोध की अभिव्यक्ति है काला कपडा.... हिटलरशाहों को विरोध है नागवार.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें