ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

इस हफ्ते तीसरे फेज में पहुंचेगी भारत की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

DESK : देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कोरोना वैक्सीन को लेकर ताजा बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि देश में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है, जिसमें से एक वैक्

इस हफ्ते तीसरे फेज में पहुंचेगी भारत की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कोरोना वैक्सीन को लेकर ताजा बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि देश में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है,  जिसमें से एक वैक्सीन आज या कल से ट्रायल के तीसरे स्टेज में पहुंच जाएगी. हालांकि, वैक्सीन कब तक बनकर तैयार   होगी इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई स्पष्ट  जानकारी नहीं दी है. 

कोरोना वैक्सीन को लेकर नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा, "देश में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है. ये अलग-अलग स्टेज पर हैं. इसमें से एक वैक्सीन आज या कल में ट्रायल के तीसरे स्टेज में पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा, हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. वैक्सीन बन जाने पर इसकी सप्लाई चैन भी शुरू होगी."

डॉ वीके पॉल आगे कहते हैं, "पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को भरोसा दिलाया था. उन्होंने कहा था कि भारत में 3 टीके विकसित किए जा रहे हैं और अभी ये विभिन्न चरणों में हैं. उनमें से एक आज या कल स्टेज 3 में प्रवेश करेगी.  ये  वैक्सीन भारत, ऑक्सफोर्ड के साथ मिल कर बना  रहा है. अन्य 2 वैक्सीन स्टेज 1 और 2 में हैं."

डॉ वीके पॉल के अनुसार, "स्टेज 3 का समय लंबा होता है. वैक्सीन कब तक आ जाएगी, इसपर अभी कुछ कहना सही नहीं होगा. फेज 1 और फेज 2 में जितने हफ्ते लगते हैं, फेज 3 में सफल होने में उससे कुछ हफ्ते ज्यादा लग सकते हैं."

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, "देश में कोरोना की टेस्टिंग में तेज़ी आई है अब तक 3 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 9 लाख टेस्ट किए गए हैं. वहीं देश में 19 लाख मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. मृत्यु दर भी 2 फीसदी से कम हो गई है."

देश  में अभी औसतन प्रतिदिन 55 हजार मरीज ठीक हो रहे हैं. प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से गिरकर 7.72 फीसदी हो गई है और साप्ताहिक मृत्यु दर 1,94 फीसदी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें