ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Patna Crime News: पटना में 25 करोड़ की स्मैक के साथ बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दो पुलिसकर्मी भी जांच के घेरे में आ गए हैं.

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट के एक कमरे में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। इस कार्रवाई में कुल 21 किलो 181 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।


पुलिस के अनुसार, आलमगंज इलाके से 1 किलो 600 ग्राम और रामकृष्ण नगर क्षेत्र से 19 किलो 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल जितेंद्र और नीतीश कुमार पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। 


करीब पांच वर्ष पूर्व दोनों को 9 किलो स्मैक बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे साफ है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय रहा है और संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा है। इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। जांच के दौरान एक पुलिस सिपाही ऋषिकेश कुमार का नाम सामने आया है। 


बताया जा रहा है कि वह पिछले 8-9 महीनों से ड्यूटी से गायब है। उसका पदस्थापन भागलपुर में हुआ था, लेकिन उसने जॉइन नहीं किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से इस अवैध धंधे में शामिल था। पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की तैयारी में है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई अहम सामान भी जब्त किए हैं, जिनमें 2 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक मैगजीन के अलावा कुल 8 चेक भी मिले हैं, जिसमें दो पुलिसकर्मियों के नाम के चेक भी शामिल हैं।


पुलिस को इस रैकेट में 6 से 15 अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली है। सभी की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, जिस अपार्टमेंट से स्मैक बरामद हुई है, उसके मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें