ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Ganesh Chaturthi 2025: इन महाराष्ट्रीयन व्यंजनों से बेहद प्रसन्न होते है भगवान गणेश; बाप्पा के भोग में जरुर करें शामिल

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 के पावन अवसर पर बनाएं 6 पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन जैसे मोदक, पूरन पोली और करंजी। जानिए...आसान रेसिपीज और भोग में भगवान गणेश को प्रिय पकवान।

Ganesh Chaturthi 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी भारत के सबसे लोकप्रिय और श्रद्धा से भरे त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता माने जाते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। देशभर में यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इसकी खास धूम देखने को मिलती है। गणपति बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक, हर दिन रंग-बिरंगी पूजा, भजन, नृत्य और स्वादिष्ट भोग से भरा होता है।


हर त्योहार की तरह गणेश चतुर्थी पर भी घरों में पारंपरिक और विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि भगवान गणेश को भी प्रिय होते हैं। इस लेख में हम आपको 6 ऐसे पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन बता रहे हैं, जिन्हें आप इस गणेश चतुर्थी पर ज़रूर बना सकते हैं:


मोदक- यह भगवान गणेश का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। खासतौर पर नारियल और गुड़ की मीठी भरावन से बने हुए स्टीम्ड मोदक को 'उकडीचे मोदक' कहा जाता है। आजकल चॉकलेट, ड्राय फ्रूट्स और केसर फ्लेवर में भी मोदक मिलने लगे हैं, लेकिन पारंपरिक मोदक का स्वाद ही सबसे अलग होता है।


पूरन पोली- यह एक मीठी भरी हुई रोटी होती है, जिसमें चना दाल, गुड़ और इलायची का उपयोग किया जाता है। इसे घी के साथ गर्मागर्म परोसा जाता है और यह महाराष्ट्र के त्योहारों की शान मानी जाती है।


श्रीखंड- हंग कर्ड (छाना हुआ दही) से बनी यह मलाईदार मिठाई गर्मी के मौसम में खासतौर पर पसंद की जाती है। इसे इलायची, केसर और ड्राय फ्रूट्स से सजाया जाता है और यह पूरी के साथ परोसी जाती है।


साबूदाना खिचड़ी- उपवास के दिनों में यह व्यंजन बहुत ही लोकप्रिय होता है। साबूदाना, आलू, मूंगफली और हल्के मसालों से बनी यह खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है।


रवा शीरा (सूजी का हलवा)- यह हलवा खासकर पूजा के प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। सूजी, घी, दूध और चीनी से बना यह व्यंजन केसर और इलायची के स्वाद के साथ और भी लाजवाब हो जाता है।


करंजी- यह एक क्रिस्पी और आधे चंद्रमा जैसी शेप वाली मिठाई होती है। इसके अंदर नारियल और गुड़ की मीठी स्टफिंग भरी जाती है। यह उत्तर भारत की गुजिया से मिलती-जुलती है लेकिन इसका स्वाद और टेक्सचर पूरी तरह अलग होता है।


गणेश चतुर्थी सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पाक-परंपराओं का भी उत्सव है। इन स्वादिष्ट व्यंजनों को अपने त्योहार में शामिल कर आप गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के साथ-साथ परिवार और मेहमानों को भी खुश कर सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें