ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Which pulse is Good for Health: शरीर की जरूरत के अनुसार चुनें दाल, जानें किससे मिलेगा ज्यादा फायदा

Which pulse is Good for Health: दालें प्रोटीन, फाइबर और ज़रूरी मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत होती हैं। खासकर शाकाहारी लोग इन्हें अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी दाल खाने से शरीर की कौन-सी कमी पूरी की जा सकती है

Which pulse is Good for Health
लाइफस्टाइल
© GOOGLE
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Which pulse is Good for Health: दालें प्रोटीन, फाइबर और ज़रूरी मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत होती हैं। खासकर शाकाहारी लोग इन्हें अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी दाल खाने से शरीर की कौन-सी कमी पूरी की जा सकती है ...


किस दाल से मिलेगा कितना फायदा

वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए दालें और फलियां प्रोटीन व फाइबर का अहम स्रोत हैं। रोज़मर्रा के खाने में लोग अक्सर दाल को शामिल करते हैं, लेकिन अगर शरीर की ज़रूरत के हिसाब से अलग-अलग दालों का चुनाव किया जाए तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। मूंग, चना, अरहर से लेकर मसूर तक हर दाल के अपने-अपने लाभ हैं। आइए जानते हैं किस स्थिति में कौन सी दाल खाना सबसे फायदेमंद है।


मसूर दाल

आयरन की कमी वाले लोगों के लिए मसूर दाल बेहतरीन विकल्प है। यह थकान और कमजोरी दूर करने में मदद करती है।


चना दाल

डायबिटीज के मरीजों के लिए चने की दाल फायदेमंद होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से यह ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देती।


काली उड़द

छिलके समेत काली उड़द में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है और शाकाहारियों के लिए खासतौर पर उपयोगी है।


हरी मूंग

हरी मूंग में घुलनशील फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है।


पीली मूंग

बिना छिलके वाली पीली मूंग की दाल आसानी से पच जाती है। कमजोर पाचन वाले लोगों, बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए यह आदर्श है।


अरहर/तूर दाल

अरहर की दाल पोटैशियम और फोलेट से भरपूर होती है। यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है और हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए भी लाभकारी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें